अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज खिलाड़ियों का परचम

अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज खिलाड़ियों का परचम

– सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर डीएस कॉलेज टूर्नामेंट का बना ओवरऑल चैंपियन कटिहार पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एवं पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया की मेजबानी में 9 से 12 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट (2025-26) में डीएस कॉलेज के खिलाड़ियों ने परचम लहराने में सफल रहे. महिला व पुरूष के संयुक्त रूप से सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर डीएस कॉलेज टूर्नामेंट में ओवरऑल चैम्पियन बनने में सफलता हासिल की. प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज, कटिहार के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी. पुरुष वर्ग में महाविद्यालय ने सभी अन्य कॉलेजों को पछाड़ते हुए ओवरऑल विनर का खिताब जीता. साथ ही महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के संयुक्त अंक तालिका में भी सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर डीएस. कॉलेज इस पूरे टूर्नामेंट का ओवरऑल चैंपियन बना. दूसरे दिन कॉलेज पहुंचे खिलाड़ियों को डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार द्वारा सम्मानित कर उनका हौसलाफजाई की गयी. प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि चार सौ मीटर रेस में इरफान ने स्वर्ण पर कब्जा जमाने में सफल रहे. लांग जंप एवं ट्रिपल जंप में जयदेव, चार गुणा सौ मीटर रिले रेस में इरफान, निखिल, जयदेव और सुब्रत ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया. रजत पदक हासिल करने में एक सौ एवं दो सौ मीटर रेस में निखिल कुमार, आठ सौ मीटर रेस में राहुल कुमार, पन्द्रह सौ मीटर रेस में गोलू कुमार साह, हाई जंप में इरफान ने बाजाी मारी. जबकि कांस्य पदक पाने में शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो में ऋषभ कुमार, महिला वर्ग में रजत पदक पाने में दो सौ मीटर रेस में पार्वती कुमारी, पन्द्रह सौ मीटर रेस में नेहा, कांस्य पदक में ऋतु, पार्वती नेहा, खुशी ने चार गुणा चार सौ मीटर रिले रेस में सफलता हासिल की. चार गुणा एक सौ मीटर रिले रेस में पार्वती, मुस्कान, ऋचा, ऋतु एवं पन्द्रह सौ मीटर रेस में खुशी ने बाजी मारी. खेल प्रभारी डॉ स्वामी नंदन ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा दिए गए निरंतर प्रोत्साहन व संसाधनों की उपलब्धता के कारण डीएस कॉलेज आज महाविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर सका है. एथलेटिक्स के विभिन्न विधाओं में प्राप्त इस उल्लेखनीय उपलब्धि से कॉलेज में खेलकूद का एक नया और ऊर्जावान वातावरण बनेगा. इस जीत से प्रेरित होकर आने वाले समय में और भी अधिक छात्र खेलकूद की ओर आकर्षित होंगे. महाविद्यालय का गौरव बढ़ायेंगे. डीएस कॉलेज प्राचार्य कक्ष में खिलाड़ियों के हौसलाफजाई के मौके पर डॉ बिलास कुमार झा, मदन झा, डाॅ अनवर हुसैन, डॉ शीला, बीएड के सहायक शिक्षक डॉ प्रमोद कुमार प्रवीण समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >