कजरी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 085 में सूखा राशन बांटा

कजरी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 085 में सूखा राशन बांटा

हसनगंज प्रखंड स्थित कजरी गांव आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-085 में कुपोषित, अतिकुपोषित, गर्भवती, धात्री महिलाओं के बीच सूखा राशन का वितरण किया. आंगनबाड़ी सेविका नीता देवी ने बताई कि चावल, दाल, सोयाबीन का वितरण किया जा रहा है. साथ ही वितरण कार्यक्रम के दौरान सभी माताओं को अपने अपने बच्चों की सही से देखभाल करने की सलाह एवं कुपोषण से अपने बच्चों को बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण पोस्टिक आहार देने की बात कही गई. कहा कि गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में विशेष ख्याल रखने की सलाह दिया गया. साथ ही समय-समय पर भोजन में खासकर हरी साग, सब्जी, दाल लेने की बात भी कही गई व साफ सफाई सहित स्वच्छता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. कुपोषण से बचाव को लेकर बाल विकास परियोजना के द्वारा सुखा राशन का वितरण किया जाता है. लाभार्थीगण आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >