नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

प्रखंड की बेलवा पंचायत के कोताहार गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को आबादपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

बारसोई. प्रखंड की बेलवा पंचायत के कोताहार गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को आबादपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलवा पंचायत निवासी शकील नशे की हालत में गांव में उत्पात मचा रहे थे. उनके व्यवहार से परेशान स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आबादपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सतनारायण कुमार ने बताया कि कोताहार गांव से शकील को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ आबादपुर थाना में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >