शराबी पुत्र ने पिता को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराबी पुत्र ने पिता को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार शहर के ओटी पाड़ा में शराब के नशे में धुत पुत्र ने अपने पिता को ही पीट दिया. जिसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. सहायक थाना क्षेत्र के ओटी पारा राजेश प्रसाद रेलवे में ग्रुप डी पद पर कार्यरत है. बीती रात शराब के नशे में धुत होकर रेलकर्मी अपने बुजुर्ग पिता दुर्गा प्रसाद के साथ मारपीट कर रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सहायक थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >