कटिहार कारी कोसी नदी में डूब रहे एक अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल पुल कोसी नदी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को उसके गंभीर स्थिति में नदी से बाहर निकाल कर इसकी सूचना सहायक थाना पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
