प्राकृतिक आपदाओं से घबराएं नहीं, नियमों का पालन करें: सहायक निदेशक

प्राकृतिक आपदाओं से घबराएं नहीं, नियमों का पालन करें: सहायक निदेशक

कार्यक्रम के जरिये भूकंप से बचाव की बच्चों को दी गयी जानकारी कटिहार जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से शनिवार को जिला आपदा कार्यालय के सहयोग से वृहद आश्रय गृह परिसर, बालगृह और बालिका गृह में रह रहे बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं यथा भूकंप से बचाव के उपायों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. भूकंप पखवाड़ा के तहत आयोजित आयोजन जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने किया. उन्होंने बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जागरूक करना है. सहायक निदेशक ने बच्चों को भूकंप के समय सुरक्षित स्थान पर जाने, गिरने वाली वस्तुओं से बचने और सामूहिक रूप से सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे प्राकृतिक आपदाओं के समय घबराएं नहीं और बचाव के नियमों का पालन करें. उन्होंने यह भी बताया कि आपदाओं से निपटने के लिए मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की तैयारियां महत्वपूर्ण हैं. कार्यक्रम में बच्चों को भूकंप के दौरान क्या करना चाहिए. इसके बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गयी. उन्हें प्राथमिक सहायता के महत्व के बारे में भी बताया गया. इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी सुधीर कुमार, एसडीआरएफ के एसआई हरे कृष्ण राय, कॉन्स्टेबल राशिद आलम, सभी गृहों के अधीक्षक चंदन कुमार पाठक, तनुजा कुमारी, मुर्शिदा प्रवीण लश्कर, फैजान अहमद, कर्मी पवन कुमार वर्मा, संजय कुमार ठाकुर, विपिन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >