मखाना की खेती व प्रोसेसिंग की डीएम ने ली विस्तृत जानकारी

मखाना की खेती व प्रोसेसिंग की डीएम ने ली विस्तृत जानकारी

कोढ़ा जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने शनिवार की शाम कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र पहुंचे. जहां उन्होंने मखाना की खेती और इसके प्रोसेसिंग की प्रक्रिया का निरीक्षण किया. विशेषज्ञों और किसानों ने डीएम को विस्तार से बताया कि मखाना की खेती कैसे की जाती है और प्रोसेसिंग की पूरी विधि क्या है. इसके बाद डीएम को फोड़ी स्थित मखाना प्रोसेसिंग स्थल पर ले जाया गया. जहां उन्हें मखाना को लावा बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी. मशीन से लावा तैयार करने को लेकर भी चर्चा हुई. किसानों ने बताया कि मखाना लावा बनाने के लिए मशीन लगाई गई थी लेकिन तकनीकी कारणों से मशीन सफल नही��� हो पाई और उसे बंद करना पड़ा. डीएम ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि मखाना प्रोसेसिंग को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में कदम उठाये जायेंगे. ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >