सीएम की समृद्धि यात्रा के संभावित आगमन को डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण

सीएम की समृद्धि यात्रा के संभावित आगमन को डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण

कटिहार मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के संभावित कटिहार आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम आशुतोष द्विवेदी, एसपी शिखर चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. कार्यक्रम स्थल, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. अधिकारियों ने कहा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे. पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं को लेकर निर्देशित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >