कटिहार आगामी महापर्व छठ के दृष्टिगत जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से नगर व सहायक थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. बताते चले की लोक आस्था के महापर्व को लेकर छठ घाट में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ होती है. इस भीड़ में श्रद्धालुओं किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसे लेकर डीएम मनेश कुमार मीणा व एसपी शिखर चौधरी ने शहर के कारी कोसी छठ घाट, बालू पोखर, तीनगछिया काली मंदिर छठ घाट, विजय बाबू पोखर, बैगना नहर छठ घट का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम व एसपी ने वहां मौजूद निगम के पदाधिकारी को घाट की साफ सफाई से लेकर घाट तक पहुंचने का मार्ग दुरुस्त करने का निर्देश के साथ-साथ लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया. जबकि एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पार्किंग स्थल का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
