कटिहार जिला अतिथि गृह में रविवार को जिला जदयू व महानगर जदयू कटिहार की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आयोजित हुई. जिसमें मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी चंदन पटेल, विधायक विजय सिंह शामिल हुए. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने किया. संचालन महानगर अध्यक्ष अमित साह ने किया. बैठक का एजेंडा मुख्य रूप से पंचायत और वार्ड कार्यकारिणी का सत्यापन करना रहा. साथ ही बूथ स्तर तक कमेटी का गठन, जिला एवं प्रदेश के नेता को वार्ड का प्रभार इसके अलावा आगामी होने वाले 23 मार्च को एनडीए सम्मेलन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया. जिला संगठन प्रभारी चंदन पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाथ हो चुका है. ऐसे में अब सभी चुनाव की तैयारी में जमीनी स्तर पर जुट जायें. जो समय सीमा दी गई है उसके अंदर बूथ स्तर तक कमेटी का गठन कर लें. जिसे जो प्रभार दिया गया है उसे पूरी निष्ठा और अपने कर्तव्य को समझते हुए ईमानदारी के साथ निर्वहन करें. जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने पंचायत और वार्ड कार्यकारिणी का सत्यापन किया. साथ ही आगामी 23 मार्च को होने वाले एनडीए सम्मेलन में जदयू के जिला से लेकर प्रखंड, पंचायत, बूथ स्तर तक के नेता व कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में भाग लेने को कहा. जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कार्य किया है. बस उस कार्य को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर लोगों से मिले. बताएं कि पहले का बिहार कैसा था. अब का अपना बिहार और अपना जिला कैसा है. नीतीश कुमार के कार्यकाल में कितना विकास हो पाया है. इसकी गिनती गिनायें. इस अवसर पर शाहिद इकबाल, शंभू सुमन, संजीव श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, सुशील कुमार सुमन, निरंजन पोद्दार, आशीष बलिदानी, मिथुन यादव, अजीत मंडल, मुकेश उरांव, कुंदन पासवान, अमित यादव, सुनील सिंह, अभिषेक सिंह, आलोक वर्मा, शाहीन परवेज, प्रमोद महतो, अशोक सिंह सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी सेक्टर अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, जिला कार्यकारिणी एवं महानगर कार्यकारी के सदस्य विधानसभा प्रभारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
