निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव करने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: डीएम

निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव करने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: डीएम

– नाम वापसी के बाद सात विधानसभा क्षेत्र में 87 प्रत्याशी डटे हैं कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण के तहत होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. नाम वापसी के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है. समाहरणालय के एनआईसी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार की शाम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि सात विधानसभा क्षेत्र में कुल पांच अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया है. उन्होंने बताया कि कटिहार से अपना किसान पार्टी के चंदन कुमार, प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम, कदवा विधानसभा क्षेत्र से द प्लुरल्स पार्टी के मनीष कुमार मंडल, बरारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संजू देवी व मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी से सचिन कुमार मुर्मू ने अपना नामांकन वापस लिया है उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक कुल 115 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. जिसमें 23 उम्मीदवारों का नामांकन विभिन्न कर्म से रद्द कर दिया गया था. शेष बच्चे 92 अभ्यर्थियों में से पांच अभ्यर्थियों के नामांकन वापस लेने के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 87 रह गयी है. नाम वापसी के पश्चात सभी निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक आवंटन करते हुए विहित प्ररुप सात क में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गयी है. जिसे जांच व अनुमोदन के लिए निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्राधिकृत सहायक निर्वाची पदाधिकारी के माध्यम से भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने एवं आदर्श आचार संहिता का दृढ़ता पूर्वक अनुपालन कराया जा रहा है. जिलान्तर्गत मतदान केन्द्र क्षेत्रों में भेद्य टोलों मोहल्लों व भेद्य निर्वाचकों की पहचान करते हुए भेद्यता उत्पन्न करने वाले कारकों का चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. साथ हीं सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं यथा रैम्प, शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा चूकी है. 5457 पर हुई है निरोधात्मक कार्रवाई डीएम ने पत्रकारों को बताया कि जिलान्तर्गत सभी सातों विधानसभा में कुल 272 सेक्टर दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिलान्तर्गत कुल 11 अवैध हथियार, 29 कारतूस जब्त किये गए है. इसी क्रम में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. विधि व्यवस्था संधारण के लिए दिनांक 22-10 2025 तक निरोधात्मक कार्रवाई के अन्तर्गत बीएनएसएस अन्तर्गत 126, 127, 128, 129 आरडब्ल्यू, 135 (3), 2023 के अंतर्गत 5457 चिन्हित व्यक्तियों पर कार्रवाई की गयी है. स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बिहार अपराध अधिनियम, 1981 के अन्तर्गत चिन्हित गुंडे एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कारगर कार्रवाई की जा रही है. अवैध शस्त्र व गोला बारूद बनाने वाले व्यक्तियों के।धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर दण्डात्मक कार्रवाई भी की जा रही है. तीन स्थानों पर बनाया गया डिस्पैच सेंटर डीएम ने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के अब तक कुल तीन मामलें चिन्हित करते हुए संबंधित व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है. कटिहार जिलान्तर्गत सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दल एवं ईवीएम वीवीपैट वितरण के लिए डिस्पैच सेंटर एवं पोल्ड ईवीएम वीवीपैट तथा पोल्ड सामग्री प्राप्ति केन्द्र स्थापित किया गया है. डीएम ने बताया कि कटिहार, मनिहारी व बरारी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान फख, ईवीएम वीवीपैट वितरण को लेकर कृषि उत्पादन बाजार समिति में डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. जबकि कदवा, बलरामपुर व प्राणपुर के लिए डीएस कॉलेज में डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा में डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. उन्होंने कहा कि सभी डिस्पैच सेंटर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त दरवाजा व खिड़की को सील कराने, ड्रॉप गेट, सीसीटीवी कैमरा, वाहनों के ठहराव के लिए एवं अन्य स्थलों में बेरिकेडिंग की व्यवस्था की गयी है. साथ ही सभी डिस्पैच सेन्टर पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं यथा शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली, कुर्सी आदि उपलब्ध कराने आदि की समुचित व्यवस्था करायी गयी है. 21 महिला मतदान केंद्र कटिहार जिलान्तर्गत 2542 मतदान केन्द्रों में से पिंक बूथ, आदर्श मतदान केन्द्र, पीडब्ल्यूडी मतदान केन्द्र एवं यूथ मतदान केन्द्र स्थापित किया जा रहा है. डीएम ने कहा कि कुल 21 महिला मतदान केंद्र बनाया जा रहा है. जबकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक एक यानी कुल सात दिव्यांग मतदान केंद्र होगा. उन्होंने कहा कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र में एक युवा मतदान केंद्र बनाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >