विस्थापित परिवारों ने बसोवास कराने को सौंपा आवेदन

विस्थापित परिवारों ने बसोवास कराने को सौंपा आवेदन

अमदाबाद अमदाबाद प्रखंड के विस्थापित डेढ़ दर्जन बंदोबस्त परवाना धारियों ने गुरुवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर बसोवास कराने की मांग को लेकर एक आवेदन अंचल कार्यालय में दिया है. विस्थापित मंटू मंडल, पुतुल देवी, रेशमी देवी, मनु देवी, सुरेश मंडल, युगेश सिंह सहित अन्य विस्थापित परिवारों ने बताया कि वे लोग गोलाघाट, रामायणपुर, नौरसिया, चौकचामा, धन्नी टोला गांव के हैं. कई वर्षों पूर्व गंगा नदी के कटाव से विस्थापित होकर सड़क व बांध के किनारे रह रहे हैं. बताया कि गांधी जयंती व जिला स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्व व भूमि सुधार विभाग बिहार द्वारा 27 स्थापित परिवारों को मौजा करीमुल्लापुर में प्रति परिवार तीन डिसमिल बंदोबस्त परवाना की जमीन दी गई है. लगान रसीद भी कटाते हैं. चामा गांव के रघु मंडल, वीरू मंडल, सतीश मंडल ने सरकार द्वारा दिया गया जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखे हैं. जिस कारण वे लोग सड़क व बांध किनारे रहने को विवश हैं. लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी बंदोबस्त परवाना की भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराते हुए विस्थापित परिवारों को बसोवास कराने की मांग को लेकर अंचल कार्यालय में उनलोगों ने आवेदन दिया. लोगों ने बताया कि सड़क व बांध किनारे बसे होने के कारण कई परिवारों के घर अभी भी बिजली का कनेक्शन तक नहीं है. बाल बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर कई अन्य तरह की समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ पड़ रहा है. लोगों ने वरीय पदाधिकारीयों से इस पर ध्यान देते हुए विस्थापित परिवारों को बसोवास कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >