एफएलएन के तहत विद्यालय संचालन व चहक पर चर्चा

एफएलएन के तहत विद्यालय संचालन व चहक पर चर्चा

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बीईओ मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी की गयी. शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बैठक करते हुए शिक्षा विभाग के प्रधान लेखपाल राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डीईओ के आदेशनुसार गुरु गोष्ठी में मासिक समीक्षात्मक बैठक किया. प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापकों को एफएलएन के तहत विद्यालय संचालन तथा चहक पर चर्चा, पीबीएल एवं ईको क्लब फोर लाइफ पर चर्चा, यूथ एवं ईको क्लब के गठन पर समीक्षा, ईको क्लब व यूथ पर खर्च की गई राशि कि समीक्षा सहित तकरीबन पन्द्रह बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी. सभी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिया कि सभी पन्द्रह बिन्दुओं पर समीक्षा कर सभी पंजियों को अपडेट करते हुए बीआरसी कार्यलय प्राणपुर में जमा करें. बीआरपी मधुकर कुमार मंडल, प्रधानाध्यापक अमरनाथ साह, बिनोद कुमार मालाकार, संजय कुमार मंडल, गोपाल स्वरुप सुमन, निरंजन बिंद, संजय चौधरी, दीपक राम, सुमन प्रभात, ओमप्रकाश रंजन, मनोज कुमार मंडल, मोती सिंह सहित सभी प्रधानाध्यापक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >