धनतेरस आज, 100 करोड़ का कारोबार होने की संभावना

धनतेरस आज, 100 करोड़ का कारोबार होने की संभावना

कटिहार धनतेरस को लेकर पूरा बाजार सजधज कर तैयार हो गया है. धनतेरस को लेकर शनिवार को लोग बाजार में खरीदारी करेंगे. इस धनतेरस बाजार का व्यपार 100 करोड़ के आसपास होने की पूरी संभावना जतायी जा रही है. इस धनतेरस अच्छे व्यापार होने की प्रबल संभावना है. एक तरफ जहां लोग धनतेरस को लेकर आज खरीदारी के लिए बाजार का रुख करेंगे तो दूसरी तरफ दुकानदारों ने भी धनतेरस को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर रखी है. दुकानदारों ने अपने-अपने सामानों के भरपूर स्टॉक किये हुए हैं. धनतेरस को लेकर अच्छे खासे स्कीम भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं. कहीं उपहारों की वर्षा हो रही है तो कहीं पर मूल्य से कम मूल्य पर समान दिए जा रहे हैं. यहां तक की सामान की खरीदारी पर स्केच कूपन ग्राहकों को दिए जा रहे हैं. जहां स्केच कार्ड के जरिए 100 रूपया से लेकर लाखों रुपए तक के उपहारों की वर्षा की जा रही है. कहीं जीरो पर्सेंट डाउन पेमेंट पर ग्राहक अपने नए सामान अपने घर लेकर जा सकते है. ऑनलाइन पेमेंट करने पर कैशबैक का भी ऑफर ग्राहकों को दिया जा रहा है. बस सभी अपने-अपने दुकानों व प्रतिष्ठानों में ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के स्कीम दे रहे है. बस अब इंतजार है तो धनतेरस को लेकर ग्राहकों की अब दुकान पहुंचने की. धनतेरस को लेकर बाजार में लगा चार चांद धनतेरस को लेकर बाजार में चार चांद लग गया है. धनतेरस को लेकर पूरा बाजार दुल्हन की तरह सज गया है. शहर के शिव मंदिर चौक, बड़ा बाजार, शहीद चौक, बाटा चौक, मंगल बाजार, फल पट्टी, मिरचाईबाड़ी आदि सभी जगह पर धनतेरस को लेकर छोटे से लेकर बड़े दुकान सज चुके है. शहर के गर्ल्स स्कूल रोड में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों ने अपनी अलग ही धनतेरस को लेकर तैयारी किए हुए हैं. पूरे सड़क को दुल्हन की तरह सजाया गया है. सभी दुकानदार ने अपने-अपने दुकान व प्रतिष्ठानों को भी बहुत ही बेहतर तरीके से सजाए हैं. धनतेरस को लेकर हर दुकानदार अपने-अपने हिसाब से ग्राहकों को कोई छूट दे रहा है तो कोई उपहार दे रहा है. कोई भी सामान लेने पर निश्चित उपहार देने की घोषणा पहले से किए हुए हैं. दूसरी तरफ शहर के बड़ा बाजार व मंगल बाजार, बाटा चौक पर बर्तन दुकानदारों ने भी अपनी पूरी तैयारी कर रखी है. दुकान से बाहर दुकानदारों ने बर्तन के स्टाल लगा दिए हैं. ताकि ज्यादा भीड़ होने पर ग्राहकों को खरीदारी करने में कोई परेशानी नहीं हो. बाइक, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स की जमकर होगी बिक्री धनतेरस पर बाइक और सोने चांदी की ज्वेलरी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में अच्छा खासा व्यापार होने की संभावना जताई जा रही है. ऑनलाइन खरीदारी करने के इस दौर में भले ही इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी ऑनलाइन के जरिए होती हो लेकिन काफी हद तक लोग ऑफलाइन की खरीदारी करने के लिए भी धनतेरस का इंतजार करते हैं. सबसे ज्यादा धनतेरस के मौके पर लोग सोने चांदी के आभूषण, बाइक तथा बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी खूब करते हैं. ऐसे तो पूरे शहर पर सभी ज्वेलरी दुकानों ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है. शहर के गर्ल स्कूल रोड में टीवी, फ्रिज, मोबाइल दुकानदारों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खास करके मोबाइल खरीदारी करने को लेकर लोग ज्यादा उत्साहित है. बाजार में नए-नए मोबाइल लॉन्च होने के बाद हर कोई नए फीचर्स मोबाइल की ओर आकर्षित हो रहा है. कई नए ब्रांड के मोबाइल बेहतर फीचर्स के साथ 10 हजार से लॉन्च किए हुए हैं. जिसकी खरीदारी खूब हो सकती है. रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और एलईडी की भी डिमांड ज्यादा दिख रही है. फाइव स्टार सपोर्ट के रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन की ज्यादा डिमांड है. जबकि एलईडी टीवी में मोबाइल की तरह आधुनिक फीचर्स के साथ कई कंपनियों ने नई टीवी लॉन्च किए हैं. जिसकी खरीदारी भी ज्यादा होने की संभावना है. धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने अपने पूरे स्टॉक किए हुए हैं. लक्ष्मी- गणेश की प्रतिमा व झाड़ू खरीदारी पर रहता है ज्यादा जोर धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा की खरीदारी करना अधिक शुभ माना जाता है. इसके साथ ही खास करके झाड़ू की खरीदारी करने की मान्यता बहुत पुरानी है. खास करके धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की खरीदारी खूब करते हैं. जबकि खासकर सभी लोग इस दिन झाड़ू की खरीदारी खूब करते हैं. इसको लेकर बाजार में चारों तरफ भगवान गणेश मां लक्ष्मी की प्रतिमा का दुकान सज गयी है. दुकानदारों ने खास तौर पर बिक्री के लिए झाड़ू को बड़े पैमाने पर स्टॉक किए हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >