पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को कटिहार तक विस्तार करने की मांग

संसद कक्ष में मुलाकात कर प्रस्तावित पटना-पूर्णिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को कटिहार तक विस्तारित करने के लिए आग्रह-पत्र दिया है.

कटिहार. कटिहार के विकास के लिए एनडीए सरकार का हमेशा प्रयास व सहयोग रहा है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भारत को विश्वस्तरीय रोड कनेक्टिविटी प्रदान करने वाले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली स्थित संसद कक्ष में मुलाकात कर प्रस्तावित पटना-पूर्णिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को कटिहार तक विस्तारित करने के लिए उन्हें आग्रह-पत्र दिया है. उन्होंने बताया कि मुलाकात काफी सार्थक रही. गडकरी ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस एक्सप्रेस-वे को कटिहार से जोड़ने पर मात्र 5-6 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी. इस एक्सप्रेस-वे को कटिहार तक विस्तारित करने से मनिहारी एवं पड़ोसी राज्य झारखंड स्थित साहेबगंज के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल होते हुए सड़क सम्पर्कता मिलेगी. ऐसा होने से नार्थ-ईस्ट भारत सहित बिहार एवं झारखंड के लोग लाभान्वित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >