कटिहार में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज

कटिहार में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज

– हजारों हस्ताक्षर के साथ जिला पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कटिहार गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला. इस अभियान के अंतर्गत एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था. जिसके समापन पर हजारों लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा गया. अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पिछले कई दिनों से गांव-शहर में घूमकर आमलोगों से संपर्क किया. मिस्ड कॉल के माध्यम से डिजिटल समर्थन भी जुटाया गया. अभियान के प्रति लोगों में उत्साह व आस्था साफ तौर पर देखने को मिला. सोमवार को समाहरणालय पहुंचकर बजरंग दल के जिला संयोजक राणा सोनी ने डीएम से मुलाकात की और उन्हें आवेदन सौंपा. इस ज्ञापन में गौ माता के सांस्कृतिक, धार्मिक व आर्थिक महत्व को रेखांकित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गयी. डीएम ने इस ज्ञापन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति महोदया तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है. यह केवल एक पशु नहीं, बल्कि कृषि, अर्थव्यवस्था व आध्यात्मिक जीवन की आधारशिला हैं. गौ माता की सेवा ही राष्ट्र सेवा है. जबतक उन्हें राष्ट्रीय पशु का दर्जा नहीं मिल जाता. यह जनआंदोलन निरंतर जारी रहेगा. इस मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अलावा विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, स्थानीय गौ-भक्त और कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >