बारसोई पीएचसी में पदस्थापित बीसीएम पर कार्रवाई की मांग

बारसोई पीएचसी में पदस्थापित बीसीएम पर कार्रवाई की मांग

स्वास्थ्य मंत्री से मिले जदयू नेता ख्वाजा शाहिद बारसोई सूरजापुरी जन क्रांति मोर्चा, बिहार के संयोजक सह जदयू नेता ख्वाजा शाहिद ने पटना पहुंचकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की तथा बारसोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित बीसीएम राजीव कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन सौंपा. आवेदन में ख्वाजा शाहिद ने आरोप लगाया है कि बारसोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से पदस्थापित बीसीएम राजीव कुमार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. आवेदन में कहा गया है कि बीसीएम पर जनविरोधी रवैया, सरकारी कार्यों में लापरवाही, मनमानी व आमलोगों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं. आमलोगों में आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि बारसोई पीएचसी में लगभग दस वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित रहने के कारण कार्यशैली को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पंचायत समिति की बैठकों में भी शिकायत उठ चुकी है. विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है. ख्वाजा शाहिद ने स्वास्थ्य मंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है. आवेदन के साथ स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की कटिंग भी संलग्न की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >