मनसाही में सर्विस रोड किनारे सड़ा-गला अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र में एनएच-131ए के सर्विस रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है. शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई और पुलिस द्वारा पहचान का प्रयास किया जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है.

मनसाही : कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र में एनएच-131ए के सर्विस रोड स्थित बस स्टैंड के समीप शुक्रवार सुबह सड़े-गले अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी.

सुबह 6:30 बजे लोगों की पड़ी नजर

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड के पास शव पड़ा देखा. शव से तेज दुर्गंध आ रही थी और वह काफी पुराना प्रतीत हो रहा था. लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी. सूचना मिलते ही मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बतायी जा रही है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी.

शव कहीं और से लाकर रखने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार सावन की अंतिम पूर्णिमा को लेकर गुरुवार रात क्षेत्र में कांवरियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही थी. देर रात तक बस स्टैंड के आसपास लोगों की मौजूदगी रही थी. लोगों का कहना है कि उस समय वहां शव नहीं था. ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि शव को किसी अन्य स्थान से लाकर यहां रखा गया हो. हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

पहचान कराने में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए शव की तस्वीर आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से प्रसारित करायी जा रही है. पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा जाएगा.

पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.

यह भी पढ़ें: शुक्रवार को इलाज के लिए निकलने से पहले देख लें रोस्टर, कटिहार सदर अस्पताल में ये डॉक्टर रहेंगे तैनात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललित कुमार

ललित कुमार प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मनसाही (कटिहार) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >