अज्ञात युवक का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैली

कदवा. सोनैली-बारसोई रेलखंड के झौआ रेलवे स्टेशन से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी है. आखिर यह कौन हैं उसने आत्महत्या की या फिर हादसे का शिकार हुए. हर कोई इन्हीं सवाल में उलझा हुआ है. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि शनिवार की सुबह झौआ स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव दिखाई पड़ा. जिसके बाद आरपीएफ के द्वारा कदवा पुलिस को मृतक व्यक्ति की सूचना दी गयी. सूचना प्राप्त होते ही कदवा पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर युवक के शव को कब्जे में लेकर छानबीन करने लगे. युवक शर्ट और लुंगी पहना हुआ था. जबकि युवक के गर्दन में काला दाग था. ट्रैन के चपेट में आने से उसका एक हाथ कटा हुआ था. सिर में भी चोट थी. वहां लगी लोगों की भीड़ के बीच सवाल उठ रहे थे कि यह व्यक्ति कौन है. उन्होंने आत्महत्या की या फिर किसी हादसे का शिकार हुए. बहरहाल जो भी हो जांच के बाद स्पष्ट हो जायेगा. यह आत्महत्या है या फिर किसी हादसे का शिकार हुआ है. मामले को लेकर कदवा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि मृतक के शव की पहचान नही हो पाया है. शव को कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >