छठ सामाग्रियों के खरीदारी को लेकर बाजार में बनी रही भीड़

छठ सामाग्रियों के खरीदारी को लेकर बाजार में बनी रही भीड़

कुरसेला छठ महापर्व के सामाग्रियों के खरीददारी के लिए बाजार में भीड़ बढ़ गयी है. कुरसेला बाजार हाट से लेकर अयोध्यागंज में छठ सामानों की दुकानें लगायी गयी है. बाजार के हर तरफ छठ सामानों के दुकानों से पटा पड़ा है. नारियल, केला, अनानस फलों के थोक दुकानों से लेकर सेव आदि मौसमी फलों की दुकानें लगायी गयी है. विविध प्रकार छठ सामाग्रियों के छोटे बड़े अनेकों दुकानें लगायी गयी है. सूप, डाला मिष्ठान की अलग से दुकानें लगी है. मिट्टी से बने दीपक, बर्तन की दुकान लगी है. दुकानदार से लेकर खरीददारी करने वाले पवित्रता का विशेष ध्यान रख रहे हैं. इसी तरह कपड़ा दुकानों में साड़ी आदि वस्त्रों का खरीददारी किया जा रहा है. छठ पूजा के सामानों की खरीददारी करने वाले में पुरुष से अधिक महिलाएं होती है. किराना परचून के दुकानों में छठ पूजा की खरीदारी के लिए भीड़ देखा गया. दुकानदारों के तय कीमतों पर ग्राहक सामानों को खरीदने के लिए विवश होते हैं. आस्था के सामने महंगाई का असर श्रद्धालुओं को सामानों को खरीददारी से रोक नहीं पाती है. बताया जाता है कि अन्य वर्षों के अपेक्षा इस साल छठ पूजा के सामानों में अधिक वृद्वि पाया जा रहा है. सामाग्रियों बढ़े कीमतों के असहज स्थितियों में छठ महापर्व अनुष्ठान को पुरा करने के लिए श्रद्धालु सामानों को खरीददारी करना आवश्यक समझते है. हाट बाजार में छठ सामाग्रियों की खरीददारी से चहल पहल बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >