कुरसेला में आज छठ घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

कुरसेला में आज छठ घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

कुरसेला छठ महापर्व अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालु घाटों की सफाई साजावट में पूरे दिन लगे रहे. क्षेत्र के औसतन घाटों पर सफाई सजावट को अंतिम रूप दिया जा चुका है. नगर पंचायत कुरसेला की ओर से विभिन्न संबंधित घाटों पर सफाई का कार्य किया जा रहा था. घाटों पर रोशनी, कपड़ा बदलने का घर के साथ सुरक्षा के लिए गोताखोर, नाव मेडिकल दस्ता का प्रबंध करने की जानकारी दिया गया है. खतरनाक घाटों पर सुरक्षा के लिए बांस बल्ले से बैरिकेडिं करने का कार्य किया गया है. खेरिया, तीनघरिया, कमलाकान्ही, बसुहार मजदिया, शेरमारी, चांयटोला, कटरिया, रामपुर ग्वालटोली घाटों पर रोशनी नाव गोताखोर मेडिकल टीम लगाने का विशेष व्यवस्था किया गया है. उत्तरी मुरादपुर पंचायत के पोखर, मौसमी नदियों के घाटों पर सफाई के साथ आकर्षक सज्जा किया गया. पंचायत के मुखिया अविनाश सिंह ने महेशपुर पोखर सहित विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व अनुष्ठान को लेकर घाटों पर सफाई सुरक्षा रोशनी का प्रबंध किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >