मनिहारी गंगा घाट पर छठ पर्व नहाय खाय के दिन श्रद्धाल की उमड़ी भीड़

मनिहारी गंगा घाट पर छठ पर्व नहाय खाय के दिन श्रद्धाल की उमड़ी भीड़

मनिहारी मनिहारी गंगा घाट पर छठ पर्व नहाय खाय के दिन शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया. छठ पर्व स्नान मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. प्रशासन ने इस वर्ष कुटी घाट व लंच घाट पर स्नान की व्यवस्था थी. छठव्रती श्रद्धालु दीपावली के दूसरे दिन से छठ पूजा कद्दू भात तक मनिहारी गंगा घाट स्नान के लिए पहुंचे थे. दीपावली से छठ पूजा नहाय खाय तक लगभग सात लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे. अनुमंडल प्रशासन और नगर पंचायत गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान करने में जुटी रही. मनिहारी गंगा तट पर छठ पर्व को लेकर श्रद्धालु कटिहार जिले के अलावा पूर्णिया, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, सुपौल सहित नेपाल व भूटान से पहुंचे थे. गंगा घाट पर श्रद्धालु पूजा अर्चना किया. गंगा घाट से मिट्टी भी ले गये. गंगा घाट समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे. मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह व एसडीपीओ विनोद कुमार ने गंगा घाट का निरीक्षण किया. नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार गंगा घाट पर मौजूद थे. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद लगातार भ्रमण करते रहे. भारी भीड़ से जाम की स्थिति भी बनी. मनिहारी रेलवे स्टेशन समेत रेलवे गेट पर आरपीएफ व जीआरपी मुस्तैद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >