कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न गांव व मुहल्लों में मां काली की पूजा बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी. प्रखंड के रामपुर, भटवाड़ा, फुलवरिया, बिषहरिया, बहरखाल, भटवाड़ा आदि पंचायतों के क्षेत्र में काली पूजा धूमधाम से मनायी गयी. कई स्थानों पर महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन और कलश यात्रा का आयोजन भी किया गया. पूजा आयोजकों प्रभास कांत भारती ,निशू यादव, गुड्डू यादव, जुगेश यादव, सौरव यादव, हरदेव यादव, रंजीत रजक, रामचन्द्रर भगत, बबलू यादव, संतोष सिंह, सुनील सिंह, अमीत सिंह, नरेंद्र कुमार सरोज, अजय कुमार,व अन्य पूजा आयोजन कर्ता ने बताया कि इस बार सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
