– रास्ता जर्जर होने से श्रद्धालुओं को उठानी पड़ रही परेशानी कटिहार छठ महापर्व को लेकर मनिहारी गंगा घाट पर गुरूवार को हजारों छठ व्रतियों ने गंगा स्नान किया. यहां कटिहार सहित पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा आदि जिलों से छठ व्रती व उनके परिजन चार चक्का वाहन, बाइक, ऑटो, टोटो से गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को गंगा तट पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना जतायी गयी है. इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर विधि व्यवस्था को दुरूस्त कर लिया गया है. गंगा स्नान करने पहुंचे कई छइ व्रतियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से मुख्य गंगा घाट तक जाने से रोका जा रहा है. दूसरी जगह जाने के लिए कच्ची सड़क इतनी जर्जर है कि उस पर चलना मुश्किल हो रहा है. यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. सड़क पर कई बड़े-बड़े गढ्ढे हादसे को निमंत्रण दे रहा है. दोनों ओर से वाहनों का आवगामन मुश्किल से हो पा रहा है. जिससे लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. इन परेशानियों के कारण छठव्रतियों में आक्रोश देखने को मिला. गौरतलब हो कि मनिहारी गंगा घाट पर छठ पर गंगा स्नान के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु पहंचते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
