कोलासी बाजार में छठ महापर्व को उमड़ी भीड़

कोलासी बाजार में छठ महापर्व को उमड़ी भीड़

कोढ़ा आगामी छठ महापर्व को लेकर कोलासी बाजार में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों द्वारा पूजा सामग्री जैसे बांस की डलिया, सूप, नारियल, केला, ईख, फल-फूल, दीपक और अन्य वस्तुओं की खरीददारी जोरों पर की जा रही है. इसी बीच टोटो व ऑटो चालकों ने बाजार के मध्य में वाहन खड़ा कर देने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. कोलासी बाजार व आसपास के कई गांवों का प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण घरेलू सामानों की खरीददारी के लिए पहुंचते हैं. छठ पर्व के मद्देनज़र आज बाजार में असामान्य रूप से भीड़ बढ़ गयी. प्रशासनिक टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी वाहनों को हटाया और सड़क को जाम मुक्त कराया. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि छठ पूजा के दौरान कोलासी बाजार में सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >