कदवा पहलागढ़ पंचायत के शर्मा टोला वार्ड संख्या 6 निवासी वरुण कुमार शर्मा पिता बलदेव शर्मा के दुधारू गाय की मौत करंट लगने से बुधवार की दोपहर हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य दिन की तरह वरुण शर्मा गाय बाहर दरवाजे में बंधी हुई थी. कुछ दूरी पर बिजली पोल के पास अर्थिंग का तार है. सटने के कारण गाय को करंट लग गया और गाय वहीं पर गिर गयी तथा मौके पर ही मौत हो गयी. पशुपालक ने बताया कि पता नहीं अचानक उस अर्थिंग के तार में करंट कैसे आ गयी. अन्य सभी दिन भी गाय वहीं पर बंधी रहती थी. जब पशुपालक ने देखा कि उसके गाय को करंट लग गया है तो बिजली विभाग में शिकायत की तथा मिस्त्री को बुला कर दिखाया. अर्थिंग तार में करंट आ गया है. उस टार को प्लास्टिक से कवर कर दिया है. ताकि और किसी को करंट नहीं लगे. पशुपालक ने बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
