कटिहार. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन शनिवार को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में कटिहार अभियंत्रण महाविद्यालय एवं विकास भवन में मतगणना से संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी. प्रशिक्षण सत्र में मतगणना सहायक, मतगणना सुपरवाइजर, माइक्रो ऑब्जर्वर तथा पोस्टल बैलेट मतगणना कर्मी आदि शामिल रहे. प्रशिक्षण के दौरान मतगणना प्रक्रिया से संबंधित सभी बिन्दुओं जैसे मतपेटी एवं ईवीएम की जांच, मतगणना व मतदान के दौरान अपनायी जाने वाली सावधानियां, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपाय एवं परिणाम संकलन की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी. सभी ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना व मतदान के प्रत्येक चरण को सावधानीपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से संपादित करने के निर्देश दिये. कार्यक्रम के अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना व मतदान प्रक्रिया चुनाव की विश्वसनीयता का सबसे महत्वपूर्ण चरण है. इसलिए प्रत्येक कर्मी को पूर्ण सतर्कता एवं निष्पक्षता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करनी होगी. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग आगामी मतगणना व मतदान दिवस पर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने में किया जाय. प्रशिक्षण कार्यक्रम शांति और अनुशासनपूर्वक वातावरण में सम्पन्न हुआ. प्रशिक्षण में मतगणना प्रेक्षक, प्रेक्षक कटिहार व प्रेक्षक कोढ़ा, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं मास्टर प्रशिक्षक के अतिरिक्त सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
