बेलौन पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

मुख्य सचिव बिहार सरकार के आदेशानुसार व जिला पदाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीणों की समस्याओं का सुलभ तरीके से निवारण के उद्देश्य से मंगलवार को ग्राम पंचायत बलिया बेलौन में मुखिया मेराज आलम के देखरेख में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया

बलिया

बेलौन

. मुख्य सचिव बिहार सरकार के आदेशानुसार व जिला पदाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीणों की समस्याओं का सुलभ तरीके से निवारण के उद्देश्य से मंगलवार को ग्राम पंचायत बलिया बेलौन में मुखिया मेराज आलम के देखरेख में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया की यह पहला शिविर है. इस तरह के शिविर का आयोजन किये जाने से ग्रामीणों को लाभ मिला है. इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता शशि भूषण शशि, सहायक निदेशक बाल संरक्षक रविशंकर तिवारी, कदवा बीडीओ प्रेम कुमार सहित प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. इस अवसर पर प्राप्त आवेदनों को पंजिकृत कर सेवा संवाद समाधान पोर्टल पर अपलोड करने के बाद सभी आवेदनों का नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निष्पादन कर लाभुकों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया. जिस मामले का निष्पादन नहीं हो सका उस के लिए आवश्यक कार्रवाई की गयी. बताया गया की किसी भी आवेदन को लम्बित नहीं रखा जायेगा. सेवा शिविर में पंचायती राज पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग, मनरेगा विभाग, नल-जल योजना, जनवितरण प्रणाली विभाग, सांख्यिकी विभाग, मेडिकल कैम्प, स्वच्छता विभाग सहित सभी विभाग का अलग अलग स्टाल लगाया गया था. सभी स्टाल में कर्मियों द्वारा लोगों के प्राप्त आवेदन का निष्पादन करते रहे. कार्यपालक सहायक गुलाम मुस्तफा को नोडल कर्मी एवं शिविर का सफल आयोजन के लिए पंचायत सचिव महादेव सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी थी. राजस्व कर्मी, किसान सलाहकार, आवास सहायक, रोजगार सेवक, विकास मित्र, आशा, स्वच्छता पर्यवेक्षक को सहायक कर्मी प्रतिनियुक्त किया गया था. शांति व्यवस्था के लिए बलिया बेलौन थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन दल-बल के साथ उपस्थित रहे. बीडीओ प्रेम कुमार ने जानकारी दी कि राशन कार्ड, श्रम कार्ड, जमीन मोटेशन की राशिद, स्वच्छता अभियान, हैल्थ चैकअप सहित अन्य विभाग में प्राप्त आवेदन का अधिकांश मामले का आन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया है. शिविर में शाहिद हुसैन, शरफुद्दीन, जफर इमाम, अजमल रेजा, हैदर परवाज, राजकुमार, गोपाल कृष्ण राय, प्रमोद दास, मजहर, अरबाज, नदीम अंसारी, जहांगीर, सिराजुल, साकिर, गंगाधर दास, दीपक दास, अशोक कुमार दास, वाहिद खान, मुश्फिक, रेजाउल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >