उपभोक्ताओं में गैस आपूर्ति में संशय को लेकर बढ़ रही है एजेंसी पर भीड़

उपभोक्ताओं में गैस आपूर्ति में संशय को लेकर बढ़ रही है एजेंसी पर भीड़

कुरसेला इरान- इजरायल व मीडिल इस्ट में युद्ध को लेकर गैस उपभोक्ताओं में आपूर्ति को लेकर बैचेनी का आलम है. गैस एजेंसी से पूर्व के भांति आपूर्ति सहज नहीं रह गया है. उपभोक्ताओं को गैस के लिए एजेंसी कार्यालय के चक्कर काटना पड़ रहा है. बुकिंग के अनिवार्यता से गैस उपभोक्ताओं के गैस सिलिंडर प्राप्त करना मुश्किलों से भरा कार्य हो गया है. सिलिंडर का आपूर्ति घर तक नहीं पहुंचने से गृहणियों के लिये परेशानी का सबब बन गया है. बदले गैस आपूर्ति के सिस्टम से उपभोक्ताओं में बैचेनी बढ़ गयी है. देश दुनियां में युद्व के कारण गैस तैल आपूर्ति के किल्लत के खबरों को जानकार उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि कुरसेला के भारत गैस एजेंसी के कार्यालय में बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है जबकि, गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं को अफवाह पर ध्यान नहीं देने और आपूर्ति के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध होने की बात कही जा रही है. उपभोक्ताओं में गैस आपूर्ति कम होने को लेकर संशय की स्थिति दूर नहीं हो पा रही है. अबतक किसी उपभोक्ताओं से बुकिंग प्रक्रिया के बाद गैस नहीं मिलने की शिकायत नहीं मिली है. कुरसेला भारत गैस एजेंसी के मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि उपभोक्ताओं के गैस आपूर्ति बुकिंग प्रक्रिया के बाद किया जा रहा है. उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी तरह की परेशनी नहीं है. गैस आपूर्ति के फैले अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की जरुरत है. उनके एजेंसी में गैस की कोई कमी नहीं है. उपभोक्ताओं को गैस के होम डिलेवरी पर 15 मार्च के बाद निर्देशानुसार विचार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >