प्रभात असर – प्रभात खबर में छपी खबर का हुआ असर रेल इंजीनियरिंग अधिकारियों ने स्टेशन भवन कार्य आरंभ कराया बरारी पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के सिख गुरु के ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब के समक्ष काढागोला स्टेशन को प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजन अन्तर्गत वर्ष 2024 फरवरी माह में आधारशिला पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये की थी. जो शिथिल पड़ा था. प्रभात खबर में प्रकाशित खबरों पर रेल अधिकारी की चीर निंद्रा टूटी और काढ़ागोला स्टेशन भवन के निर्माण कार्य स्थल पर अधिकारी पहुंचकर कार्य को शुरू कराया. रेल इंजीनियरिंग अधिकारी ने बताया कि स्टेशन बिल्डिंग का काम शुरू किया गया. नये बिल्डिंग स्थल पर पूर्व से लगी केबुल को सुरक्षित रखते हुए फाउण्डेशन का काम में जुट गये हैं. तीव्र गति से भवन सहित स्टेशन पुनर्विकास कार्य को पूरा किया जायेगा. स्थानीय लोगों ने कहा कि स्टेशन भवन काम को समय समय पर प्रकाशित कर प्रभात खबर ने समाज ही नहीं सरकार एवं रेल विभाग को सजग कर जनहित में कार्य किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
