मनिहारी में मनाया संविधान दिवस

मनिहारी में मनाया संविधान दिवस

मनिहारी मनिहारी में संविधान दिवस मनाया गया. नागरिक संघर्ष समिति की ओर से मनिहारी आंबेडकर चौक पर डाॅ भीम राव आंबेडकर के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर, जयप्रकाश यादव, आमोश पासवान आदि मौजूद थे. प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तीनकोड़िया पूरब टोला में संविधान दिवस मनाया. संविधान दिवस के मौके पर डॉ भीम राव आंबेडकर को याद करते हुए नशा मुक्ति दिवस मनाया. प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी न बच्चों को नशा के बारे में बताते हुए कहा, नशा करना हमारे शरीर के लिए बेहद खतरनाक है. हमारे शरीर के विभिन्न अंगों की खराबी होती है. मनुष्य की आयु दिन प्रति दिन घटते जा रही है. प्रभात फेरी निकाली गयी. बच्चों के बीच रंगोली, निबंध, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय की शिक्षिका नेहा प्रवीण, शिक्षक प्रमोद कुमार राम आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >