कांग्रेस शिक्षा, रोजगार को मौलिक अधिकार के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा, अंबा

कांग्रेस शिक्षा, रोजगार को मौलिक अधिकार के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा, अंबा

कोढ़ा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने राज्य भर में शिक्षा न्याय संवाद शिक्षा, नौकरी, भागीदारी अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में जाकर जनता से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत अंतर्गत कालीघाट स्थित संथाली टोला में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस की पश्चिम बंगाल प्रभारी अंबा प्रसाद रहीं. उनके साथ कोढ़ा की पूर्व विधायक पूनम पासवान, अररिया जिला कांग्रेस प्रभारी प्रेम राय, कोढ़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत यादव सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे. कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया. उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी की योजनाओं से उन्हें अवगत कराया. अंबा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा, कांग्रेस शिक्षा और रोजगार को मौलिक अधिकार मानती है. इनके लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा. हम चाहते हैं कि हर गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग का बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पा सके और हर युवा को रोजगार मिले. पूर्व विधायक पूनम पासवान ने चंदवा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की दुर्दशा और शिक्षकों की कमी पर चिंता जाहिर की और इसे सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया. लोगों ने बताया कि गांवों में आज भी स्कूलों की स्थिति बेहद खराब है. नौजवानों को रोजगार की तलाश में पलायन करना पड़ता है. इस मौके पर परवीन यादव, प्रशांत यादव, मुरारी दास, फिरोज आलम, शमशुल, जुल्मी यादव, गौरव गब्बर जैसे स्थानीय समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >