– विभिन्न संगठनों, कार्यकर्ता व समुदाय से मिलकर कांग्रेस मुद्दों को घोषणा पत्र में करेगी शामिल कटिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने घोषणा पत्र जारी करने से पूर्व बिहार के ज्वलंत मुद्दे को लेकर विभिन्न संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न समुदाय से मिलकर ऑल इंडिया कांग्रेस की दिल्ली से पहुंची टीम घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए बिहार का दौरा कर रही है. कड़ी में टीम के सदस्य कटिहार हुंचे. कटिहार के स्थानीय ज्वलंत समस्याओं को जानने कई संगठन सामाजिक लोगों और कई समुदाय के साथ बैठक की. कटिहार की समस्या और उनके समाधान को लेकर भी उनके राय लिए. बुधवार को महानंदा आईबी में पत्रकारों से रूबरू होते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के रिसर्च डिपार्टमेंट के मेनिफेस्टो सदस्य अमिताभ दुबे ने कहा कि चुनाव से पहले कई पार्टिया बंद कमरों में अपना घोषणा पत्र तैयार करती है. इसे जारी कर दिया जाता है. कांग्रेस इसके एकदम विपरीत है. कांग्रेस हमेशा से ही स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान को लेकर पहले लोगों से मिलती है. उसके बाद ही अपने घोषणा पत्र में अपने वादे को शामिल करती है. पूरे बिहार के हर जिले का दौरा किया जा रहा है. जहां स्थानीय मुद्दों को लेकर स्थानीय विभिन्न संगठन, समुदाय से मिलकर स्थानीय समस्या को सुनी जा रही है. उनके समाधान को लेकर भी लोगों से राय लिए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब तक दो जिलों का दौरा किया गया है. जिसमें अरवल और कटिहार शामिल है. दोनों ही जिलों में पलायन, शिक्षा स्वास्थ्य, बेरोजगारी का मुद्दा अहम रहा है. कटिहार में बाढ़ और विस्थापित की भी समस्या बहुत बड़ी है. इन सभी बातों को कांग्रेस गंभीरता से ली है. अपनी घोषणा पत्र में इसे जरूर शामिल किया जायेगा. दिल्ली से आई टीम में राष्ट्र प्रवक्ता अनुमा आचार्य भी शामिल रही. इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व विधायक सुनीता देवी, महिला जिला अध्यक्ष अमरपाली यादव, राजेश रंजन मिश्रा, आफताब आलम, कंचन दास, संजय सिंह, राजेश रंजन मिश्रा, संजय कुमार सिंह, जहांगीर सहित कई कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
