कांग्रेस मेनिफेस्टो को ले हर तबके से कर रही संवाद

कांग्रेस मेनिफेस्टो को ले हर तबके से कर रही संवाद

प्राणपुर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अपना मेनिफेस्टो तैयार करने में जुटी है. हर तबके से संवाद कर रही है. प्रखंड के अमडोल गांव के बिहोला घाट में कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में प्राप्त सुझावों पर विस्तृत चर्चा हुई. राजवंशी, केवट एवं अन्य समाज से लेकर सभी समुदाय को न्याय दिलाने का मुद्दा भी शामिल रहा. मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य अभिताभ दुबे, अनुमा आचार्य ने कहा कि कांग्रेस अपना चुनावी घोषणापत्र रियलिटी यानी वास्तविकता पर होगी. घोषणा पत्र में उन्हीं वादों को शामिल किया जा रहा है. जिन्हें कांग्रेस पूरा कर सकती है. प्राणपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार रहे तौकीर आलम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव, किशोर मंडल, तारिक अनवर मुखिया, राजीव झा, आफ़ताब आलम, कंचन दास, तनवीर आलम, एजाज़, मुजीब, बंटी पासवान, वसीम आलम, मनोज कुमार, इरफ़ान के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >