कांग्रेस ने सरकार से कुरसेला में बड़ा दमकल उपलब्ध कराने की मांग

कांग्रेस ने सरकार से कुरसेला में बड़ा दमकल उपलब्ध कराने की मांग

कुरसेला आग के आपात बचाव के लिए कुरसेला में बड़ा दमकल की उपलब्धता की मांग लगातार उठ रही है. हर तरफ इसकी आवश्यकता जरूरी बताकर सरकार से बड़ा दमकल देने की बातें कही जा रही है. कांग्रेस नेता इस मांग को प्रमुखता से उठा रहे है. अयोध्यागंज बाजार में कांग्रेस संगठन ने बैठक आहूत कर कुरसेला में दमकल उपलब्धता सुनिश्चित करने का मांग सरकार से की है. कांग्रेस के पिछड़ा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि उस दिन अगर कुरसेला में बड़ा दमकल रहता तो हाट को जलने वाले दुकानों को बचाया जा सकता था. जिला मुख्यालय से कुरसेला की दूरी पैतालिस किलो मीटर है. कटिहार से बड़ा दमकल के कुरसेला तक पहुंचने में लगभग घंटा भर का समय लग जाता है. दमकल के पहुंचने तक आग विकराल रुप धारण कर खाक कर जाती है. कुरसेला हाट बाजार सहित कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के गांवों में लगातार अगलगी की घटनायें घटित हो रही है. आग बुझाने का माकुल व्यवस्था के नहीं होने से तत्काल बचाव का कार्य करना कठिन हो जाता है. उन्होंने कहा कि कुरसेला हाट में अगलगी के घटित घटनाओं के अलावा कुरसेला चौक बाजार में आग से दुकानें जल चुकी है. बचाव सुरक्षा के लिये कुरसेला में बड़ा दमकल के होने से आग बुझाने में कारगर हो सकता है. उन्होंने कहा कि कुरसेला में बड़ा दमकल के उपलब्ध होने से सीमावर्ती प्रखंड समेली, फलका, बरारी सहित रुपौली, रंगरा प्रखंडों को इसका लाभ मिलेगा. कांग्रेस पार्टी जनहित में राज्य सरकार से बड़ा दमकल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग करती है. बैठक की अध्यक्षता डॉ सत्यनारायण चौधरी ने किया. मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजीव कुमार, अशोक कुमार मडल, हरिमोहन चौधरी, अर्जुन शर्मा, कमलनाथ पोद्दार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >