बरारी प्रखंड के शिशिया पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय नवाडीह के प्रधानाध्यापक तसलीम ने बरारी थानाध्यक्ष को आवेदन में बताया कि यह विद्यालय भूमिहीन हैं. विद्यालय के लिए भूमि की आवश्यकता है. इसको लेकर विद्यालय पोषक क्षेत्र में खाली पड़ी गैर मजुरवा सर्व साधारण बिहार सरकार की भूमि को वर्ष 2012 में ग्राम सभा से पारित कर अंचल कार्यालय में स्वीकृति के लिए दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा गया. जिसका खाता 914, खेसरा 155, रकवा 28 डिसमल है. मौजा शिशिया है. जबकि विद्यालय को भवन की आवश्यकता है. प्रधानाध्यापक ने जांच कर कार्रवाई करने की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
