होली मिलन समारोह में रंग बरसे भिंगे चुनरवाली रंग बरसे पर खूब थपथपाया मेज

होली मिलन समारोह में रंग बरसे भिंगे चुनरवाली रंग बरसे पर खूब थपथपाया मेज

– डीएस कॉलेज के परीक्षा भवन में होली मिलन समारोह के दौरान एक दूसरे को लगाये रंग अबीर कटिहार शुक्रवार की दोपहर डीएस कॉलेज के परीक्षा भवन के दूसरे तल्ले पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार, मंच संचालन पूर्णिया विवि शिक्षक महासंघ के महासचिव डॉ रतन दास ने किया. इस मौके पर डीएस कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा पूर्णिया विवि के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया. मुख्य रूप से डॉ प्रो मिहिर कुमार ठाकुर, प्रो वीणा रानी, डॉ विपाशा राहा, सेवानिवृत शिक्षक डॉ अश्वनी मिश्रा, कर्मी संजीव झा, डीएस कॉलेज के डॉ बिलास कुमार झा, नारायण झा, प्रो मदन कुमार झा समेत अन्य मौजूद थे. होली मिलन समारोह के दौरान एक-दूसरे को रंग गुलाल अबीर लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी. मालूम हाे कि होली मिलन समारोह शिक्षक व कर्मचारी एक साथ मिलकर डीएस कॉलेज में वर्षों से मनाते आ रहे हैं. इस परम्परा को कायम रखने के लिए इस बार इसे लेकर विशेष तरीके से तैयारी की गयी थी. पीयू के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष सह डीएस कॉलेज के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभु कुमार यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दर्शन शाह महाविद्यालय परिवार की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. तैयारी एक पखवाड़ा पूर्व से की जा रही थी. रंगों का त्यौहार होली के उपलक्ष्य पर 28 फरवरी से महाविद्यालय में अवकाश हो रहा है. इससे पूर्व उनलोगों द्वारा होली मिलन समारोह एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मनाया. होली मिलन समारोह में मुख्य आकर्षण बीएड के संगीत शिक्षक मृणाल चक्रवती की ओर से फिल्म कभी कभी के गीत रंग बरसे भिंगे चुनरवाली रंग बरसे…………….रहा. बीएड के संगीत शिक्षक मृणाल चक्रवती द्वारा गाया यह गाना मिलन समारोह में धमाल मचा दिया. उनके द्वारा गाए इस गीत पर बीएड के शिक्षक, कर्मचारी से लेकर प्राध्यापकों ने खूब आनंद उठाया. सभी ने बेंच डेस्क थपाथपाकर संगीत शिक्षक मृणाल चक्रवती के हौसले को बढ़ाया. इस मौके पर डॉ आशीष आनंद, डॉ शीला कुमारी, डॉ एसपी राय, डॉ नंदकिशोर साह, डॉ संजीत गुप्ता, डाॅ मिथिलेश कुमार, पूजा अग्रवाल, बीएड के एचओडी डॉ अजीजुल इस्लाम, डॉ प्रमोद प्रवीण, बीएल महतो, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, अनिल प्रजापति, अमर प्रताप सिंह, सुधीर रमाणी, प्रकाश कुमार सिंह, कौशल कुमार, संदीप कुमार सिंह झा, अनिल यादव, मोहन राकेश, प्रकाश झा, पप्पू कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >