बलिया बेलौन तेघड़ा पंचायत में पंचायत सरकार भवन के लिए आजमनगर सीओ रिजवान आलम ने जमीन का जायजा लिया. उन्होंने कहा की अन्य पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन की जांच की जा रही है. कुछ जमीन चिन्हित किया गया है. जो उपयुक्त होगा वहीं के लिए एनओसी दी जायेगी. ज्ञात हो कि बिहार सरकार का महत्वपूर्ण योजना एक ही छत के नीचे पंचायत का सभी काम सुलभ तरीके से हो. इसके लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण होना है. ऐसे में ग्रामीणों ने उचित जगह पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण के लिए प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
