प्राणपुर अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी व प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने शुक्रवार को संवेदनशील छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा 34 छठ घाटों का निर्माण किया गया है. जिसमें दुर्गापुर महानन्दा नदी छठ घाट, रेलवे बसनी पुल छठ घाट, सिरणडा पुल छठ घाट, कुरसंडा पुल छठ घाट, रजपूतिया धार छठ घाट, धबोल महानन्दा नदी छठ घाट और गूवा पोखर उरांव टोला बढ़ा गढ़ खुशालपुर छठ घाट को संवेदनशील छठ घाट घोशित किया गया है. छठव्रतियों को किसी तरह का कोई समस्या नहीं हो. बैरीकेडिंग कि व्यवस्था कि गई है. इस मौके पर प्राणपुर थाना के सभी पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
