– बरंडी नदी में पानी का जलस्तर ज्यादा होने के कारण आधा दर्जन छठ घाटों पर रहेगा प्रतिबंध फलका लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को अंचलधिकारी सौमी पौद्दार, थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने प्रखंड क्षेत्र के करीब दो दर्जन छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत अंचलाधिकारी सौमी पौद्दार ने बताया कि छठ पूजा के दौरान छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार का कठिनाई न हो इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा. छठ पूजा के दौरान जहां-जहां ज्यादा पानी है वहां बेरिकेडिंग किया जायेगा. बरंडी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण क्षेत्र के हसेली, बेलगचछी, बभनी व लक्ष्मीपुर घाट दोनों तरफ, मारा घाट, बड़कीबाड़ी छठ घाट पर श्रद्धालुओं को इस वर्ष छठ घाट नहीं मनाने की अपील की. उन्होंने बताया कि इन जगहों पर छठ घाट बनाना प्रतिबंध रहेगा. सभी घाटों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर बेरिकेडिंग लगाया जायेगा तथा. छठ घाट पर बैठने या खड़े रहने की व्यवस्था की जायेगी. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि छठ पूजा के दौरान विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. मुखिया राजेश रंजन, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल, मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
