नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

– संकुल स्तर के दस नवोदय विद्यालय के 160 खिलाड़ी ले रहे भाग कोढ़ा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी में संकुल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार ने शुभारंभ किया. प्रतियोगिता में राज्य के 10 नवोदय विद्यालयों कटिहार, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, सहरसा, किशनगंज एवं भागलपुर की टीमें भाग ले रही हैं. कुल 160 खिलाड़ी अपने-अपने एस्कॉर्ट्स के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं. प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम का चयन कर उसे क्षेत्रीय स्तर पर भेजा जायेगा. मुख्य अतिथि रश्मि सिंह ने खिलाड़ियों को खेल की भावना, अनुशासन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ खेलने की शपथ दिलायी. कहा कि खेल केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और मस्तिष्क को भी सशक्त बनाते हैं. उन्होंने विशेष रूप से फुटबॉल की चर्चा करते हुए कहा कि यह खेल टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की कला को विकसित करता है. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे हार-जीत की परवाह किए बिना अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से विशेष निर्णायक मंडल को आमंत्रित किया. प्रमुख रूप से कर्ण प्रधान बीएमपी-7, धीरेन्द्र मोहन आर्योर बिहार रैफरी, राजू कुमार शर्मा बिहार मुक्त, सुभम कीमास बिहार रैफरी, अभिषेक कुमार शर्मा बिहार रीजनल एवं विजय हेम्ब्रम बिहार रैफरी शामिल है. समारोह का समापन विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका शहनाज खान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. शारीरिक शिक्षक सुधांशु कुमार समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्राचार्य द्वारा गठित समिति के माध्यम से अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >