कोढ़ा छठ पर्व को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाया. यह अभियान नगर पंचायत के समाजसेवी डोमन चौधरी की देखरेख में संपन्न हुआ. सफाईकर्मियों ने घाटों की सफाई के साथ जलकुंभी, कचरा व गंदगी को हटाकर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया. नगर पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी सह पुर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी डोमन चौधरी ने बताया कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है. स्वच्छता व सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. नगर पंचायत के छठ पर्व पूजा समिति रवि चौधरी ने भी सहयोग करते हुए प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के उचित इंतज़ाम करने का आश्वासन दिया है. लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को पूजा में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
