शेखपुरा में छठ घाट की सफाई जोरों पर

शेखपुरा में छठ घाट की सफाई जोरों पर

बलिया बेलौन आस्था का महा पर्व छठ की तैयारी को लेकर शेखपुरा पंचायत में छठ घाटों की सफाई जोरों पर है. छठ की तैयारी का जायजा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन सहित श्रद्धालुओं ने शनिवार को लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए कहा की छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. आस्था का यह महा पर्व है. कहा की यहां छठ घाट का निर्माण हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है. छठ घाट की सफाई अच्छी तरह हो जाने के बाद लोगों को श्रद्धापूर्वक डूबते सूर्य व उगते सूर्य को नमन करने में सुविधा होगी. उप मुखिया रंजीत दास, प्रकाश कुमार राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >