एमजेएम महिला कॉलेज में सीआईए की परीक्षा शुरू

एमजेएम महिला कॉलेज में सीआईए की परीक्षा शुरू

– छह पाली में छात्राएं हो रही परीक्षा में शामिल – अनुपस्थित छात्राओं को मुख्य परीक्षा फार्म भरने से कर दिया जायेगा वंचित कटिहार स्नातक कला सत्र 2024-28 के यूजी सेमेस्टर द्वितीय की सीआईए जून 2025 परीक्षा बुधवार से एमजेएम महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. परीक्षा छह पालियों में ली गयी. पहले दिन बुधवार को प्रथम पाली सुबह 10:15 से लेकर 11:15 तक राजनीतिक शास्त्र और हिन्दी विषय की एमजेसी की परीक्षा ली गयी. दूसरी पाली 11:20 से 12:20 बजे तक एआईसी, तीसरी पाली 12:25 से 1:25 तक एमडीसी, चौथी पाली 1:40 बजे से 2:40 बजे तक एसईसी, पाचंवीं पाली 2:45 से 3:45 बजे भीएसी और छठी पाली 3:50 से 4:50 बजे तक एईसी की परीक्षा ली गयी. एमजेएम महिला कॉलेज के प्राचार्या डॉ दीपाली मंडल ने बताया कि परीक्षा आंतरिक परीक्षा से वंचित छात्राओं को मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरने नहीं दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि 2024-28 की छात्राओं के लिए सीआईए परीक्षा शांतिपूर्ण व मारामारी नहीं हो इसका भरपूर ध्यान रखा गया है. परीक्षा के लिए क्रमवार सूची नोटिस बोर्ड पर अंकित कर दिया गया है. क्रमवार परीक्षा में निश्चित रूप से शामिल होने को निर्देश दिया गया है. अन्यथा उन्हें अनुपस्थित समझा जायेगा. किसी भी परिस्थिति में बिना विवि के आदेश के पुन:परीक्षा नहीं ली जायेगी. आंतरिक परीक्षा 22 अप्रैल तक सभी छह पालियाें में होगी. छात्राओं को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा कार्यक्रम में एमजेसी विषय के अनुसार दी गयी. तिथि को ही शामिल होकर अपने सभी विषयाें में एमआईसी, एमडीसी, एसईसी, भीईसी व एईसी की परीक्षा दिये गये समय पर देंगी. परीक्षा के दौरान छात्राओं के द्वारा अपने साथ नामांकन रसीद ऑनलाइन तथा रजिस्ट्रेशन प्रपत्र के बिना परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >