छठ पर्व को लेकर छठ घाट बनकर तैयार

छठ पर्व को लेकर छठ घाट बनकर तैयार

कोढ़ा प्रखंड के कोलासी गांव में बह रही कारी कोसी नदी के किनारे इस बार छठ पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने अपनी मेहनत व आपसी सहयोग से छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. कुदाल, टोकरी व स्थानीय मजदूरों की मदद से घाट को समतल व सुरक्षित बनाया गया है. ग्रामीणों ने कहा, नदी की गहराई अधिक होने के कारण बेरिकेडिंग की सख्त आवश्यकता है. मेडिकल टीम की व्यवस्था भी जरूरी है. छठ में कोलासी गांव में भव्य सूर्य देव की प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी. क्लब की ओर से घाट के आसपास मनोरंजन के साधन, सजावट व प्रकाश व्यवस्था की विशेष योजना बनाई गई है. ग्रामीणों ने बताया कि इस बार का छठ पर्व न सिर्फ आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल भी पेश करेगा।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >