छठ महापर्व की धूम, व्रतियों ने किया खरना पूजन

छठ महापर्व की धूम, व्रतियों ने किया खरना पूजन

कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर छठ महापर्व की पवित्रता व आस्था के बीच रविवार को व्रतियों ने देर संध्या में खरना पूजा संपन्न की. पूरे श्रद्धा व नियमपूर्वक किए गए इस पूजन के बाद व्रतियों ने प्रसाद स्वरूप गुड़-चावल की खीर, रोटी और दूध का भोग लगाया. खरना के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो गया है. सोमवार संध्या अर्घ के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर सूर्य देव की आराधना की जायेगी. घाटों की सजावट पूरी कर ली गई है. सुरक्षा व स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है. व्रती जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित करेंगे. मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ छठ महापर्व संपन्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >