कुरसेला एनएच 31 पर गुरुवार रात कटरिया के समीप वाहन जांच में मजिस्ट्रेट मांगने यादव के उपस्थिति में पुलिस पदाधिकारियों ने एक कार से तलाशी में दो लाख 87 हजार रुपया नगद बरामद किया. जानकारी अनुसार सड़क से गुजर रहे कार को रोक कर उसका तलाशी लिया गया. कार सवार ने उक्त राशि का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया. उसके बाद जब्ती सूची तैयार कर राशि को जब्त किया गया. गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनएच 31 सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों का गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
