कचरा प्रबंधन इकाई में खाली शराब की बोतल मिलने का मामला गरमाया

कचरा प्रबंधन इकाई में खाली शराब की बोतल मिलने का मामला गरमाया

प्रतिनिधि, कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार पनप रहा है. उत्तर सिमरिया पंचायत स्थित कचरा प्रबंधन इकाई में बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें पायी गयी. यह स्थान कोलासी पुलिस शिविर से महज 250 मीटर की दूरी पर स्थित है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सिर्फ शराब पीने का मामला नहीं है. बल्कि इस परिसर में अवैध शराब तस्करी भी हो रही है. सरकारी रिक्शा को निजी काम में इस्तेमाल कचरा प्रबंधन इकाई में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का मामला भी सामने आया है. यहां तैनात कचरा निस्तारण गाड़ियों को निजी कामों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. हाल ही में एक सरकारी ढेला में जलावन की लकड़ियां लदी हुई थीं. उसे छोटे-छोटे बच्चों से धक्का लगवाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. विधायक ने जतायी नाराजगी विधायक कविता पासवान व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव पासवान ने मामले पर कड़ी नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि क्षेत्रीय प्रशासन अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहा है. उन्होंने इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि इस पर तत्काल जांच कराई जाय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >