सघनता से मालवाहक व यात्री वाहनों की जांच की जा रही

सघनता से मालवाहक व यात्री वाहनों की जांच की जा रही

कटिहार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी के निर्देश पर जिले में वाहन चेकिंग अभियान तेज है. एसपी शिखर चौधरी ने अपराध की रोकथाम एवं बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिए हैं. एसपी ने खासकर झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में तथा अस्थाई रूप से बनाए गए चेक पोस्ट पर सभी वाहनों कार,जीप, ऑटो, मोटरसाइकिल, ट्रक बस सहित अन्य सभी प्रकार के वाहनों की गहनता से चेकिंग करने का निर्देश जारी किए हैं. पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले के सभी प्रमुख मार्ग पर जिला पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के साथ चेकिंग अभियान में जुट गई है. खासकर जिले से सटे राज्य बंगाल एवं झारखंड तथा भागलपुर, पूर्णिया जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में हर प्रकार के वाहनों की चेकिंग की जा रही है. यात्री बस, यात्री कार ऑटो तक की भी तलाशी ली जा रही है. हालांकि इस दौरान पुलिस को खासी सफलता मिली है. पुलिस ने बड़े पैमाने पर तकरीबन 2500 लीटर शराब 1500 लीटर देसी शराब, 2.334 किलोग्राम स्मैक, 138.523 किलो गांजा बरामद किया है. 25 लाख रुपए नगद जिला पुलिस ने बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >