मनिहारी में पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने नामांकन परचा भरा

मनिहारी में पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने नामांकन परचा भरा

मनिहारी प्रखंड मुख्यालय मनिहारी में शुक्रवार को पैक्स चुनाव को लेकर पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन परचा प्रत्याशियों ने भरा. मनिहारी के केवाला, दिलारपुर, धुरियाही, नवाबगंज, नीमा, नारायणपुर में चुनाव होना है. नामांकन के पहले दिन नारायणपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए उत्तम कुमार सिंह, अंजू कुमारी, धुरियाही पैक्स अध्यक्ष पद के लिए विक्रम यादव, उमेश यादव, विनोद यादव, नीमा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए रामबालक यादव, दिलारपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दिलीप यादव ने नामांकन परचा भरा. शनिवार को नामांकन की अंतिम तिथि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >